“वृक्ष कबहुँ न फल भखै, नदी न संचय नीर
परमार्थ के कारने साधुन धरा शरीर।।”
करोना संकट में लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कहीं खाने की समस्या, पलायन की समस्या, रहने की समस्या ऐसे बहुत से आपदाओं का सामना करना पड़ा। वहीं प्रतिकूल परिस्थिति में कई छोटी-छोटी संस्था उभर कर आई। जो मानवता सर्वश्रेष्ठ है- इसकी मिसालें समाज में पेश की। ऐसे ही निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में ” मानव सेवा संस्था “ ने अहम भूमिका निभाई।
जनहित में कार्य करने वाली संस्था
राजस्थान जयपुर में मानव सेवा संस्थान 13 लोगों की एक टीम ने मिलकर मुहिम चलाई। इस संकट के दौरान गरीब व्यक्ति, मजदूर वर्ग, मध्यमवर्ग रोजमर्रा के जीवन में बुनियादी चीजों के अभाव के कारण बहुत सारे लोग कई दिनों से भूखे रह रहे हैं। कई दिहाड़ी मजदूर जो रोजमर्रा की आमदनी पर आश्रित होते हैं और वर्तमान में उनके पास कोई कार्य ना होने की वजह से भूखे है। टीम ने लोगों की सहायता के लिए प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य कर रहे है। संस्था का उद्देश्य है कि-कोई व्यक्ति भूखा ना रहे। जिसके चलते टीम ने fresh food packet लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया। इसमें पूरी तरह से सफाई का बड़ा ध्यान रखा जा रहा है। जिससे किसी को भी समस्या ना हो।संस्था ने सभी को मुफ्त में भोजन वितरण किए। भोजन के साथ साथ कई राज्य में मास्क के पैकेट भी वितरण किए जा रहे हैं।” भोजन के साथ सावधानी जरूरी है। ” इसका पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है।
मानव सेवा संस्था की स्थापना 4 अगस्त 2016 को हुआ। समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ संस्था कार्य कर रही है। कोरोना महामारी के समय जरूरतमंदों के मदद के लिए आगे बढ़े। प्रतिदिन जरूरतमंदों में भोजन अभी भी बटवाया जा रहा है। इस महामारी ने यह तो साबित कर दिया कि “मानवता सर्वश्रेष्ठ धर्म है।”
इस संस्था का उद्देश्य ही है – ‘ अन्याय ,अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना, युवाओं को जागृत एवं संगठित करना। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना। संस्था विकलांग बच्चों पीड़ित,जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की ठानी। यह कार्य अभी भी जारी है। मानव सेवा संस्था जनहित में कार्य करने वाली संस्था है।
मानव सेवा संस्थान की सचिव दुर्गा वर्मा को २०१८ में गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजेंद्र सिंह यादव ने मानव सेवा संस्थान को २०२० में “ राजस्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया, जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने १०००० देकर पुरस्कृत किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था को ” Appreciation Certificate ” सम्मान में प्रदान किया गया। यह संस्था निशुल्क विकास, पुनर्वास केंद्र, शिक्षा, भोजन वितरण, फिजियोथैरेपी आदि क्षेत्र में भी कार्य करतें हैं। इस संकट के दौरान संस्था ने लोगों की हर संभव मदद की और यह अभी भी जारी है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए सूत्रों पर ध्यान दें।
Facebook: https://www.facebook.com/the.mssngo/
Instagram: https://www.instagram.com/the_manavseva/
Twitter: https://twitter.com/The_Manavseva
Article by: Sushmita Varun Shukla
Amazing
Appreciated to see such article.
Hope to read more such one.